फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   holi celebrated by mahila kalyan samiti

महिलाओं ने नृत्य में मचाया धमाल, फूलों की होली खेली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
holi celebrated by mahila kalyan samiti
रामपुर। महिला कल्याण समिति के स्थापना दिवस व होली महोत्सव में महिलाओं ने नृत्य कर धमाल मचा दिया। फूलों की होली खेली गई। विभिन्न खेलों में भी महिलाओं ने प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के एक होटल में हुए समारोह में समिति पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। गणेश वंदना की प्रस्तुति के बाद समारोह प्रारंभ हुआ। उपाध्यक्ष मधु अग्रवाल ने समिति की स्थापना एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। महिलाओं ने संगीत नाटिका, एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। महिलाएं डांडिया पर भी देर तक नृत्य करती रहीं। कार्यक्रम संयोजकों ने महिलाओं को टाइटिल दिए। डॉ. विजय लक्ष्मी और शोभा अग्रवाल को उनके लंबे सहयोग के लिए सम्मानित किया। महिलाओं ने विभिन्न सरप्राइज गेम व हाऊजी में प्रतिभाग कर समारोह का आनंद लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को विजय दिवाकर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रेखा रस्तोगी, अर्चना विद्यार्थी, आभा सिंह, प्रीति जैन, सरिता सिंघल, वंदना रस्तोगी, रश्मि रस्तोगी, नीलम रस्तोगी, अंजू जैन, सीमा जैन, स्मिता जैन आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed