{"_id":"57d5ada94f1c1bbb6131908d","slug":"hiway-jam-in-milak","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर भाकियू ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर भाकियू ने हाईवे पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक रामपुर
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मिलक में हाईवे जाम करते भाकियू कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रोरा कला में हाईवे पर भाकियू(भानु गुट) ने रविवार को किसानों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।
इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार को कोसा। उन्होंने प्रशासन पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। धरने पर बैठे किसान एक बजकर बीस मिनट पर फोर लेन पर पहुंच गए और उन्होंने तमाम पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जाम लगा दिया। इस दौरान आधे घंटे तक दोनों तरफ वाहन फंस गए।
विज्ञापन
जाम लगने पर सीओ दिनेश कुमार शर्मा और तहसीलदार राजेश कुमार पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने पर किसानों ने जाम खोल दिया। उन्होंने पीएम के नाम संबोधित एक छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में पांच एकड़ सीमा जोत के किसानों का कर्ज माफी कराने, आपदा से मरे किसानों का मुआवजा परिजनों को दिलाने, बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का अवशेष मुआवजा दिलाने, रेलवे ट्रैक पर आए दिन मालगाडी से बंद फाटक की समस्या को दूर करने को ओवर ब्रिज बनवाने, डा.स्वामीनाथन की सिफारिश लागू कराने की मांग शामिल है। ज्ञापन पर भानु प्रताप सिंह गंगवार, आदेश शंखधार, दयाराम, सिराज अहमद, करन गंगवार, वीरेंद्र कुमार, बव्लू गंगवार,सोमपाल सिंह,ओमेंद्र देव, नरेश कुमार, जुनेद अहमद, हितेंद्र सिंह, अमित कुमार, रामपाल, धुरदेव थे।