फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   high voltage drama of eye surgeon in district hospital

Rampur News: जिला अस्पताल में नेत्र सर्जन का हाई वोल्टेज ड्रामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
high voltage drama of eye surgeon in district hospital
रामपुर। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में शुक्रवार को आंखों की जांच कराने आईं महिला अधिवक्ता और नेत्र सर्जन डॉ. पंकज गोस्वामी के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद आधा घंटा तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। गुस्से में आकर नेत्र सर्जन अपने कमरे से उठ गए और मरीजों को देखने से भी इन्कार कर दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीएमओ ने पूरे मामले पर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

शहर के शिव विहार कॉलोनी निवासी एडवोकेट अर्श कमर को किसी कार्य के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाना था। दोपहर में 12.30 बजे वह अस्पताल में अपनी बहन के साथ नेत्र सर्जन के पास पहुंचीं। सर्जन से आंखों का चेकअप करने की बात कही। आरोप है कि नेत्र सर्जन ने उन्हें शनिवार को आने के लिए कहा। इसके बाद महिला अधिवक्ता और डॉक्टर के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में नेत्र सर्जन अपना कमरा छोड़कर बाहर आ गए और मरीज व तीमारदारों पर चीखने-चिल्लाने लगे। उन्होंने वहां पर मौजूद 20-30 मरीजों को देखने से मना कर दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला ने नेत्र सर्जन पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की।
विज्ञापन



---
मौखिक रूप से मुझे शिकायत प्राप्त हुई है और वीडियो भी मेरे पास आया है। जिसका संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस को जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर नेत्र सर्जन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed