{"_id":"69bda046611d40e12105fa97","slug":"high-speed-bike-falls-into-ditch-youth-dies-rampur-news-c-282-1-smbd1029-166806-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन
स्वार। बिलासपुर मार्ग पर राणा फैक्ट्री के सामने बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें बिलासपुर निवासी बाइक सवार राजेश की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने खाई पे पड़ा शव देखा तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कोतवाली बिलासपुर के मोहल्ला खेड़ा निवासी राजेश पुत्र नरायण सिंह पेंटर का काम करते थे। बताते हैं कि वह इन दिनों संभल में रहकर कार्य कर रहे थे। वह बृहस्पतिवार को बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह स्वार-बिलासपुर रोड स्थित राणा फैक्ट्री के पास पहुंचें, तेज गति के कारण बाइक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।
शुक्रवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे बाइक और युवक को पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक की जेब से आधार निकाला जिससे उनकी पहचान की गई। पुलिस ने परिजन को सूचना देदी। कुछ ही देर में परिजन भी रोते हुए आ गए। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पऱ उचित कार्रवाई की जाएगी।