फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   high alert

तूफान की आशंका के बाद रामपुर में हाई अलर्ट  

Wed, 09 May 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 09 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
high alert
मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाते बच्चे। अमर उजाला
   
विज्ञापन



तूफान की आशंका के बाद रामपुर हाई अलर्ट पर है। सतर्कता की दृष्टि से प्रशासन ने एक से 12 तक के सभी स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही सभी विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनता के लिए भी जिलाधिकारी ने एडवाइजरी जारी की है। 

मौसम विभाग के भयंकर आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। पहले यह अलर्ट छह मई से लेकर आठ मई तक था, लेकिन नौ मई को भी प्राकृतिक आपदा की आशंका बनी हुई है। मंगलवार को भी मौसम में कुछ फेरबदल नजर आया, इसके बाद जिला प्रशासन और सतर्क हो गया। सभी प्राथमिक विद्यालयों की साढ़े 11 बजे से ही छुट्टी कर दी गई, जबकि नौ मई को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, कानूनगो, लेखपाल और थाना प्रभारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति निपटने के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल में जरूरी दवाइयों की उपलब्धता को लेकर निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग की ओर से तूफान के बाद सप्लाई सुचारु करने के लिए इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मिलक में परिषदीय स्कूल बंद रहे। बीएसए के आदेश पर नगर एवं क्षेत्र के निजी और परिषदीय स्कूलों की समय से पहले छुट्टी कर दी गई। स्कूल संचालकों ने अभिभावकों को फोन पर बुलाकर बच्चों को  समय से पहले ही घर  भेज दिया। वहीं, आंधी तूफान के अलर्ट को लेकर मदरसे और आंगनबाड़ी केंद्र भी बुधवार को बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed