{"_id":"6a8ca6065f5e88dc480c90d2","slug":"hearing-on-jauhar-universitys-petition-today-rampur-news-c-282-1-rmp1023-178611-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी की याचिका पर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी की याचिका पर सुनवाई आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के विरुद्ध मंडलायुक्त कोर्ट में दायर याचिका के अंगीकरण पर सुनवाई मंगलवार को प्रस्तावित है। नई मंडलायुक्त संगीता सिंह भी मंगलवार को ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। इसलिए इस मामले में फिलहाल सुनवाई की तिथि आगे बढ़ने की संभावना है।
जिलाधिकारी एवं आरडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी के 15 जुलाई के आदेश में जौहर यूनिवर्सिटी के 40 भवनों में से 38 भवनों को अवैध मानते हुए ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था। इस आदेश को आरडीए अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त कोर्ट में चुनौती दी गई है। फिलहाल याचिका के अंगीकरण पर ही सुनवाई चल रही है, जिसमें 25 अगस्त की तिथि तय है।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को कार्यमुक्त किए जाने के बाद नई मंडलायुक्त संगीता सिंह के भी मंगलवार को ही कार्यभार ग्रहण करने के आसार हैं। ऐसे में उनके पहले ही दिन इस महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करने की संभावना कम है। इसलिए इस मामले की सुनवाई की तिथि आगे बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।