फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of dugarpur issue

सपा सांसद आजम खां के डूंगरपुर प्रकरण मामलों में हुई सुनवाई, वीसी के जरिए जुड़े आजम खां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
hearing of dugarpur issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के डूंगरपुर प्रकरण के नौ मुकदमों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इस दौरान आजम खां वीसी के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ ये मामले साल 2019 में गंज थाने में दर्ज किए गए थे। जिसमें उन पर आरोप था कि गंज थानांतर्गत बनी डूंगरपुर बस्ती में सपा शासनकाल में उनके इशारे पर मकानों पर बुलडोजर चलवाया गया। वहां के रहने वालों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में आजम खां को भी आरोपी बनाया गया है और पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इन सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। बृहस्पतिवार को गंज थाने में दर्ज इन नौ मुकदमों की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें सपा सांसद आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हाजिर रहे। कोर्ट ने इन मामलों में अब अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed