फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing in yateemkhana isuue on 17 june

यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में बचाव पक्ष के स्थगन पर सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
hearing in yateemkhana isuue on 17 june
रामपुर। सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख थी। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र पर कोर्ट में दिया गया। कोर्ट ने स्थगन प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए अगली तारीख 17 जून तय की है।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के खिलाफ साल 2019 में शहर कोतवाली में यतीमखाना प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिनमें उन पर आरोप था कि उनके इशारे पर बस्ती के लोगों के साथ मारपीट-लूटपाट की गई और उनके घरों को तोड़ दिया गया। इसी प्रकरण में आजम खां के खिलाफ भैंस व बकरी चोरी के भी आरोप लगे थे। इन सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। शुक्रवार को यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में स्थगन प्रार्थनापत्र दिया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि अब इन मामलों में अगली सुनवाई अब 17 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed