फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing in two birth certificates case of Abdullah Azam

रामपुरः अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में हुई सुनवाई, 22 मार्च मिली है अगली तारीख 

Fri, 11 Mar 2022 07:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर  Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Mar 2022 07:34 PM IST
सार

सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ गंज थाने में दो जन्म प्रमाण पत्र होने के आरोप में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई है। जिसमें एक गवाह की दलीलें सुनी गई हैं। जोकि पूरी नहीं हो सकी। जिसके चलते मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 22 मार्च देते हुए जिरह जारी रहेगी।

विज्ञापन
Hearing in two birth certificates case of Abdullah Azam
सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। जिसमें एक गवाह की दलीलें सुनी गई, जोकि पूरी नहीं हो सकी। जिसके चलते मामले में अगली तारीख 22 मार्च देते हुए जिरह जारी रहेगी। 

विज्ञापन


सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ गंज थाने में दो जन्म प्रमाण पत्र होने के आरोप में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम, उनके पिता सपा सांसद आजम खां और उनकी मां एवं शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा आरोपी हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में आरोप तय हो चुके हैँ और तीनों आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को इस मामले की तारीख निर्धारित थी। जिसमें इस प्रकरण के एक गवाह नगर पालिका कर्मी से जिरह की गई, जोकि पूरी नहीं हो सकी। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि जिरह पूरी न होने के कारण अब अगली सुनवाई में भी जिरह जारी रहेगी। मामले में अगली तारीख 22 मार्च तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed