फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing in the enemy property case related to Azam Khan will be held today

आजम खां से जुड़े शत्रु संपत्ति मामले में आज होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hearing in the enemy property case related to Azam Khan will be held today
रामपुर। शत्रु संपत्ति की जमीन जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के आरोप में सांसद आजम खां के खिलाफ अजीमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। इस मामले में अब आजम खां की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

सांसद आजम खां के खिलाफ साल 2019 में शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के आरोप में अजीमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आजम खां बीते करीब सवा साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद रहे हैं और तबीयत खराब होने के कारण मौजूदा समय में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

हालांकि इस मामले में उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम की जमानत हो चुकी है। सांसद आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। जिसके बाद कोर्ट में आजम खां की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। लेकिन, पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के कारण कोर्ट की प्रक्रियाएं व कार्य भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार 12 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसमें आजम खां के अधिवक्ता ने प्रतिउत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा था। इस पर कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की है। अब शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई होगी।

डॉ. तजीन फात्मा दो अगस्त को कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक
रामपुर। शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा सोमवार दो अगस्त को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। बैठक नगर के दारूल अवाम स्थित सपा कार्यालय पर होगी।
सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सपा सांसद आजम खां की पत्नी व शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा दो अगस्त को सपा कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। बैठक में संभवत: आजम खां और अब्दुल्ला आजम खां की रिहाई की मांग को लेकर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ 34 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसके बाद उन्होंने पिछले साल फरवरी माह में कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। इसके बाद दिसंबर 2020 में उन्हें सभी मुकदमों में जमानत मिल गई और 21 दिसंबर 2020 को वह जमानत मिलने के बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गई थीं। उसके बाद वह पहली बार सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed