{"_id":"6213d7ddcddd33068f3dc2b2","slug":"hearing-in-dungarpur-case-rampur-news-mbd4195514115","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूंगरपुर प्रकरण में सपा सांसद आजम खां के डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूंगरपुर प्रकरण में सपा सांसद आजम खां के डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर हुई सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। डूंगरपुर प्रकरण के चार मामलों में सपा सांसद आजम खां के डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता की ओर से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। इस पर कोर्ट ने अगली तारीख चार मार्च तय की है।
साल 2019 में सपा सांसद आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, ठेकेदार बरकत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह चौहान सहित कई लोगों के खिलाफ गंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप था कि सपा सांसद आजम खां के इशारे पर डूंगरपुर में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल कोर्ट) में चल रही है। जिसमें पूर्व में बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से सपा सांसद आजम खां पर लगे आरोपों को लेकर डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया था। इस पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि डूंगरपुर प्रकरण से संबंधित चार मामलों को लेकर बचाव पक्ष के डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र पर आपत्ति दाखिल करने के लिए अभियोजन की ओर से वक्त मांगा गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख चार मार्च तय की है।