{"_id":"66146f1fd92b80d1310ba454","slug":"hearing-held-in-abdullahs-two-passport-and-pan-card-cases-rampur-news-c-282-1-rmp1004-119633-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड केस में विवेचक ने दर्ज कराए बयान, अब 12 को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड केस में विवेचक ने दर्ज कराए बयान, अब 12 को सुनवाई
Tue, 09 Apr 2024 03:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:57 AM IST
सार
अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड केस में रामपुर की एक अदालत में सुनवाई हुई। इसमें विवेचक ने अपने बयान दर्ज कराए। इस मामले में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम खान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में विवेचक ने कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की जो कि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
वहीं उनके दो पासपोर्ट मामले में भी सुनवाई हुई, जिसमें दो गवाहों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए।सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पैन कार्ड का मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले में अब्दुल्ला के अलावा उनके पिता सपा नेता आजम खां को भी नामजद किया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी एवं भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना के मुताबिक विवेचक प्रवीण कटियार ने अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की लेकिन पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी।
वहीं दूसरी ओर अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट के मामले में दो गवाहों को डिस्चार्ज किया गया। अब सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख नियत की गई है। अब्दुल्ला आजम दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सात साल की सजा पा चुके हैं। इस समय हरदोई जेल में बंद हैं।