फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing again today in another case registered against Azam Khan

Rampur News: आजम खां पर दर्ज एक और मामले में आज फिर सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hearing again today in another case registered against Azam Khan
रामपुर। आजम खां के डूंगरपुर के एक मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। सपा नेता के अधिवक्ता ने बहस की, लेकिन पूरी नहीं हो सकी। इस मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई होगी। डूंगरपुर के दो मामलों में सपा नेता आजम खां को सात व दस साल की सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि दो मामलों में कोर्ट उनको बरी कर चुकी है। सपा नेता आजम खां इस वक्त सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ डूंगरपुर प्रकरण में बस्ती को खाली कराने, मारपीट व लूटपाट के 12 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें से आठ मामलों में अभी भी कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन


---------------------------------
विज्ञापन



किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में 27 को सुनवाई
रामपुर। किसानों की जमीन कब्जाने के 27 मामलों में बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 27 जून को होगी। 2019 में अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज के किसानों ने 27 मामले दर्ज कराए थे। आरोप है कि सपा नेता आजम खां ने जौहर यूनिवर्सिटी बनाने के लिए जमीन कब्जा ली। इसके बदले कोई रकम नहीं दी गई। यह सभी मामले इन दिनों कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------


अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में विवेचक ने दर्ज कराए बयान
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में विवेचक ऋषिपाल सिंह ने कोर्ट पहुंचकर बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से उनसे जिरह की गई जो कि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 26 जून को होगी।
सपा नेता के खिलाफ भाजपा के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दो पैन कार्ड रखने का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला इस वक्त कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में अब्दुल्ला के साथ आजम खां भी आरोपी हैं। अब्दुल्ला इस समय हरदोई जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed