{"_id":"61afbb28cd2f244378215164","slug":"head-and-employment-servant-assaulted-ncr-registered-against-three-rampur-news-mbd4119042131","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और रोजगार सेवक के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ एनसीआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और रोजगार सेवक के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ एनसीआर दर्ज
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। खेत में मिट्टी गिर जाने पर तीन ग्रामीणों ने मनरेगा में काम कर रहे मजदूर के साथ मारपीट कर दी। इस बीच जानकारी मिलने पर बचाव कराने आए प्रधान और रोजगार सेवक के साथ भी मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में प्रधान संगठन के लोग भी थाने आ गए। जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के अफजलपुर पट्टी गांव में प्रधान इदरीश मनरेगा से एक सड़क का निर्माण करा रहे हैं। मंगलवार का उस सड़क पर मजदूर मिट्टी डालने का काम कर रहे थे। इस दौरान एक ग्रामीण के खेेत में मिट्टी गिर गई। जिस पर ग्रामीण मजदूर के साथ मारपीट करने लगा। इस बीच जानकारी मिलते ही प्रधान इदरीश और रोजगार सेवक ममता मौके पर आ गई।
हंगामा होता देख ग्रामीण के दोनों बेटे भी आ गए। इस दौरान तीनों ने रोजगार सेवक और प्रधान के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख तीनो मौके से फरार हो गए। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर प्रधान संगठन के लोग शहजादनगर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने प्रधान की तहरीर के आधार पर फिरासत अली, इकराम और निजाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी प्रदीप मलिक ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।