फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hariyali teej mahotsave

सावन गीत और पंजाबी भांगड़े पर देर तक थिरकीं महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
hariyali teej mahotsave
रामपुर। लियो गर्ल्स ऑफ रामपुर ग्रेटर और कायस्थ महासंगम की ओर से मने हरियाली तीज महोत्सव में महिलाएं देर तक सावन की मस्ती में खोकर राजस्थानी गीतों पर सावन की मल्हार पर थिरकती रहीं। भांगड़े पर नृत्य कर महिलाओं ने धमाल मचा दिया। फन गेम, लकी गेम और तीज क्वीन गेम का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

लियो गर्ल्स आफ रामपुर ग्रेटर की ओर से बालीवुड थीम पर तीज महोत्सव मनाया गया। फन गेम्स, लक गेम्स और तीज क्वीन गेम्स में महिलाओं ने समा बांधा। अक्षि अग्रवाल और अंकिता अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। शगुन अग्रवाल की तीज मल्हार गीत की नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। तीज क्वीन प्रतियोगिता की विजेता रुचि अग्रवाल रही। मोनिका अग्रवाल रनर रहीं। महिलाओं ने डीजे पर तीज सावन गीतों और भांगडे पर नृत्य किया। अमनप्रीत कौर, जीतू सिडाना, विभूति, सोना, गीता, मोना, दिव्या, शिखा, पूजा अग्रवाल, पूजा, बृंदा, दीप्ति, रेशु, प्रिया, सुरभि, पारुल, पूनम, अमन, करिश्मा आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम की संयोजिका सोनल अग्रवाल रहीं।
विज्ञापन

वहीं, कायस्थ महासंगम महिला प्रकोष्ठ की ओर से शिवि पैलेस के निकट हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। जिसमें हरियाली तीज के सिंगिंग, डांसिंग , हाउजी , पसिंग इन दा पार्सल , मेहंदी प्रतियोगिता आदि सरप्राइज गिफ्ट पाकर महिलाएं खुशी से झूम उठी। प्रदेश अध्यक्ष मीनू सक्सेना ने कहा हरियाली तीज हमारे संस्कारों को सिखाती है। जिला अध्यक्ष रजनी सक्सेना और नगर अध्यक्ष नेहा सक्सैना का भी आभार व्यक्त किया। प्रदेश महामंत्री प्रियंका सक्सेना, प्रदेश मंत्री वाणी सिन्हा एवं प्रदेश मंत्री ऋतु सक्सेना रचना सक्सेना, नम्रता सक्सेना ने हरियाली तीज पर झूम-झूम कर नृत्य प्रस्तुत किया। ज्योति सक्सेना, प्रियंका सक्सेना, प्रतिभा सक्सेना, आरती सक्सेना, स्वाति श्रीवास्तव, डिंपल सक्सेना ने सावन का गीत गाकर सबका मन मोह लिया। प्रिया सक्सेना, अनीता सक्सेना, नीरू प्रधान, भावना सक्सेना, वंदना सक्सेना, मीना सक्सेना ने भी बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed