फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hariali teej

तीजोत्सव में अभिलाषा नंदा क्वीन बनीं

Sun, 07 Aug 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
hariali teej
रामपुर के जैन मंदिर के पास धर्मशाला में माथुर समाज के तीज महोत्सव में तीज क्वीन प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं।
तीजोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलकर सावन के गीत गाए। विभिन्न फन गेम का भी आनंद उठाया। माथुर वैश्य महिला मंडल के तीजोत्सव में निधि गुप्ता और महिला कल्याण समिति के तीजोत्सव में अभिलाषा नंदा तीज क्वीन चुनी गईं।
विज्ञापन

नगर में शनिवार को भी तीजोत्सव कार्यक्रमों की धूम रही।माथुर वैश्य महिला मंडल द्वारा जैन धर्मशाला में तीजोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व मुख्य अतिथि कृष्णा गुप्ता का स्वागत कर की गई। इसके बाद महिलाओं ने सावन के गीत गाए और झूले का आनंद उठाया। सलाद सज्जा प्रतियोगिता में आशी गुप्ता, वाइस ऑफ रामपुर में तान्या गुप्ता और नृत्य प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद तीज क्वीन का चुनाव किया गया। जिसमें निधि गुप्ता तीज क्वीन चुनी गईं। कार्यक्रम में हाऊजी, समयबद्धता, लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मधु गुप्ता, बबीता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, सुमन, सुनीता, रेनू, सुषमा, कंचन, सीमा, नीता, पल्लवी, पारूल, पूनम, शिखा, शीलू, कावेरी, आशा आदि शामिल रहीं। उधर महिला कल्याण समिति की ओर से रंगोली मंडप में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सरस्वती वंदना के साथ की गई। कार्यक्रम में निकाले गए लकी ड्रॉ में मधु अग्रवाल ने बाजी मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलम रस्तोगी ने झूला तो पड़ गया...गीत सुनाया और चारू अग्रवाल ने जयती जयती मां सरस्वती पर नृत्य प्रस्तुत किया। अमिता आर्य व सीमा जैन ने झूठ बोले कौवा काटे गीत पर डांस किया। लीना जैन व वर्षा जैन ने तू-तू, मैं-मैं हास्य नाटिका प्रस्तुत की। सरिता विश्नोई व संजू जैन ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद तीज क्वीन का चुनाव हुआ। जिसमें अभिलाषा नंदा तीज क्वीन चुनी गईं जबकि रनर अप सीमा अरोरा रहीं। कार्यक्रम में शोभा अग्रवाल, विजय दिवाकर, चंद्रकांता, पुष्पा कपूर, इंदिरा लाल, बबीता रश्मि, नीलम रस्तोगी, वंदना रस्तोगी, मंजली गोयल, आभा सिंह, रूचि सिंघल, इशिता आदि शामिल रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed