{"_id":"625b0e068d4ef67e605d7750","slug":"hanuman-janmotave-celebrated-rampur-news-mbd424976585","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जस कपीस तिहूं लोक उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जस कपीस तिहूं लोक उजागर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में बीर बजरंगी का श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर चोला चढ़ाया। यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की मंगल कामना की। दिनभर घरों और मंदिरों में श्रीहनुमान जन्मोत्सव की धूम रही और हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ हुआ। आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शनिवार को सुबह से ही श्रीहनुमान जन्मोत्सव की धूम मच गई थी। मोहल्ला झंडा स्थित श्रीबालाजी दरबार सेवा सदन में पंडित अंकुर शर्मा ने पूजा कराई। इससे पहले श्रीबालाजी महाराज, श्रीप्रेतराज सरकार और भैरो बाबा की मूर्तियों को पंचामृत से स्नान कराया। इसके बाद हुआ श्रृंगार। भक्तों ने यज्ञ में पूर्णाहुति देकर विश्व कल्याण की मंगल कामना की। सुंदर कांड का पाठ कर बाबा को चोला चढ़ाया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान महंत कुंवरसैन व जुगल किशोर, सुशील सिंह, अश्विनी त्यागी, मुन्ना सिंह, गिरीश रस्तोगी, अशोक बिरमानी, महेश सैनी, अरुण डालमियां, सिपाही लाल राठौर मौजूद रहे।
मिस्टन गंज कूूंचा देवीदास स्थित श्री शिव दरबार बालाजी मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना करने श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा की प्रतिमा का श्रृंगार कर चोला चढ़ाया। विधि-विधान से पूजा अर्चना की। बाबा को भोग लगाकर आरती उतारी। इसके बाद चले भंडारे में श्रद्घालुुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी अरविंद मिश्रा, संजय गर्ग, उज्जवल गर्ग, वीरेंद्र गर्ग, निर्भय गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, अतुल कुमार, पुलकित अग्रवाल, राहुल रस्तोगी, उत्कर्ष रस्तोगी, अशोक अग्रवाल, ऋषभ रस्तोगी, फूल कुमार रस्तोगी, पंकज गर्ग, हनी, दीपू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्रीबालाजी समिति ज्वालानगर की ओर से वंश वैंकट हाल में श्रीबालाजी का दरबार सजाया गया। पूजा अर्चना के बाद गायक कलाकर मयंक सक्सेना ने वीर बजरंगी के भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। बाबा को भोग लगाकर आरती उतारी। इसके बाद प्रसाद वितरित किया। अवधेश शर्मा, मुकेश सक्सेना, श्वेता शर्मा, शालिनी भटनागर, आशु गुप्ता, विक्की सक्सेना, सुभाष, तनु, रिया, हरि बहादुर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में पीठाधीश आचार्य डॉक्टर राधेश्याम वासंतेय ने वीर बजरंगी का श्रृंगार कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिला पंचायत रोड स्थित शिव मंदिर में आचार्य नरेंद्र मिश्रा ने वीर बजरंगी का शृंगार किया। आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। मिस्टन गंज स्थित श्रीहनुमान मंदिर में बाबा का भव्य शृंगार किया गया और विश्व कल्याण की कामना को लेकर हवन किया। जिसमें भक्तों ने पूर्ण आहुति देकर विश्व कल्याण की मंगल कामना की। श्री महाशक्ति दुर्गा मंदिर पुराना गंज में पंडित अतुल शर्मा ने हनुमान जी का श्रृंगार कर हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पढ़कर की कर आरती उतारी।
000
इंदिरा कालोनी सैनी नगर मंदिर में श्रीबालाजी महाराज की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
फोटो
रामपुर। सैनी नगर इंदिरा कालोनी स्थित मंदिर में श्री बालाजी महाराज की मूर्ति की स्थापना की गई। पंडित प्रदीप अवस्थी ने मंदिर में श्रीबालाजी महाराज, श्रीप्रेतराज सरकार और भैरों बाबा की मूर्तियां स्थापित कराईं। इसके पहले मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा हुई। मूर्तियों के स्थापित होने पर यज्ञ में भक्तों ने आहुति दी। बाबा के जन्मोत्सव पर केक काटा गया। आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। इसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान निरंकार सरन गुप्ता, बबीता गुप्ता, ह्दयांश गुप्ता, जानकीदास सैनी, रूप सिंह सैनी, सुनील सैनी, बबलू सैनी, टीटू सैनी, अखिल शर्मा, संजय बाबू, किशनलाल सैनी, विक्की सैनी, अजय सैनी, प्रेम शंकर सैनी आदि मौजूद रहे।