फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hamja miyan surender in court

हमजा मियां ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Thu, 29 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
hamja miyan surender in court
आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कांग्रेस विधायक नवाब काजिम अली खां के बेटे हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने बाद में उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के स्वार-टांडा के विधायक नवाब काजिम अली खां पार्टी से लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में उतरे थे।
विज्ञापन



उनके समर्थन में ज्वाला नगर में जनसभा का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस जनसभा में हमजा मियां ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन करने मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
विज्ञापन



इस बीच गुरुवार को इस मामले के आरोपी हैदर अली ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां उनके अधिवक्ता ने हैदर की जमानत याचिका दायर की। कोर्ट ने जमानत अरजी पर सुनवाई करते हुए उनकी जमानत अरजी मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed