{"_id":"56fd6dd84f1c1bdd47f00107","slug":"hamja-miya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमजा मियां को हाईकोर्ट से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमजा मियां को हाईकोर्ट से मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo
लोकसभा चुनाव के दौरान नगर विकास मंत्री आजम खां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी स्वार-टांडा के कांग्रेस विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बेटे हमजा मियां को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने इस मुकदमे की कार्यवाही को रोकने के आदेश कर दिए हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान हमजा मियां के खिलाफ नगर विकास मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया था।
मुकदमे के खिलाफ हमजा मियां ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने इस मामले में अब उन्हें राहत दे दी है। बसपा में शामिल हो चुके नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां के मुताबिक हाईकोर्ट ने विपक्षियों को नोटिस जारी किया है।