{"_id":"6ab7ea0f6d1210c51bb3130e6613b2f5","slug":"guwahati-and-styagrah-express-cancle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी और सत्याग्रह समेत छह ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुवाहाटी और सत्याग्रह समेत छह ट्रेनें रद्द
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शनिवार को भी मौसम की मार की चलते रेल यातायात पटरी से उतरा हुआ रहा। खराब मौसम के कारण शनिवार को जनसेवा एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस और पद्मावत एक्सप्रेस समेत छह ट्रेन रद्द रहीं। इसके साथ ही बाघ एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन विलंब से पहुंची।
मौसम की मार से रेल यातायात अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को भी दिनभर बादल और कोहरे के कारण धूप नहीं निकली। इसके कारण शनिवार को जनसेवा एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों दिशा में रद्द रही। इसके साथ ही लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर, डाउन दिशा में पद्मावत एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, डाउन दिशा में शहीद एक्सप्रेस, अप दिशा में अवध-आसाम (गुवाहाटी एक्सप्रेस) रद्द रही।
वहीं, डाउन दिशा में पंजाब मेल करीब दो घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस बीस मिनट, नौचंदी एक्सप्रेस करीब पौन घंटे, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस करीब 40 मिनट, डाउन दिशा में अवध-आसाम एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, लखनऊ मेल डाउन दिशा में करीब सवा घंटे और अप दिशा में करीब आधा घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों के रद्द होने और विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।