फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   guru govind singh prakasotav

धूमधाम से गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनेगा 

Tue, 27 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
guru govind singh prakasotav
रामपुर में गुरू गोविंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक करते सदस्य। अमर उजाला

विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तीन जनवरी को निकाले जाने वाले विराट नगर कीर्तन में सभी की भागेदारी सुनिश्चित करने और जिम्मेदारियों का निर्वाह करने का आह्वान किया।

गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में आयोजिक कोर कमेटी की बैठक में कहा गया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 350वां प्रकाशोत्सव है। इसे पिछले सालों से भी अधिक धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रभातफेरी लगातार निकाली जा रही है। तीन जनवरी को विराट नगर कीर्तन में पूरे शहर की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रमों पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

आठ जनवरी तक होने वाले सभी कार्यक्रमों पर विचार हुआ। जिसकी जो जिम्मेदारी है वह बखूबी निभाएगा। बैठक में स्वार और बिलासपुर गुरुद्वारा साहब के प्रबंधक भी मौजूद रहे। तीन जनवरी को पूरे जिले का सबसे बड़ा आयोजन रामपुर में होगा। कोर कमेटी की बैठक में जिलेभर से चार सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें मुख्य रूप से निर्मल सिंह, दर्शन सिंह खुराना, गुरुचरन सिंह आहूजा, निहाल सिंह, नानक सिंह, जगजीत सिंह, जगमोहन सिंह, निर्वेर सिंह, वीबी चरन कौर, रंजीतकौर आदि मौजूद रहे। संचालन इंद्रजीत सिंह ने किया। अंत में प्रधान  गुरजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed