फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Groom missing before marriage: Bride condition deteriorated, family members lodged missing complaint

शादी से पहले दूल्हा गायब: दुल्हन की बिगड़ गई हालत, दोनों परिवारों में हड़कंप, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Thu, 23 Nov 2023 12:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 12:05 PM IST
सार

स्वार कोतवाली निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी का रिश्ता दढ़ियाल के युवक से तय किया था। दहेज में सोने-चांदी के जेवर और दो लाख रुपये पहले ही दूल्हे वाले को दे दिया। अब तय समय पर बरात लेकर नहीं पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Groom missing before marriage: Bride condition deteriorated, family members lodged missing complaint
रामपुर में निकाह - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया, जिसके चलते बारात नहीं जा सकी। बारात नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने स्वार थाने पहुंचकर लड़के वालों पर दहेज में कार न देने पर बारात न लाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। वहीं दूल्हे के परिजनों ने टांडा थाने में बेटे के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


स्वार कोतवाली के नगर पंचायत नरपतनगर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता थाना टांडा अंतर्गत नगर पंचायत दढ़ियाल निवासी युवक से तय किया था। कहा कि दहेज में सोना-चांदी के जेवर और दो लाख रुपये नकद पहले ही दूल्हे वाले को दे दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को निकाह होना था, लेकिन रात तक बारात नहीं आई। दूल्हे के पिता और दो भाई आए कहा कि स्कार्पियो कार नहीं मिलने तक बरात नहीं आएगी। यह सुनकर युवती के पिता की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की मां ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि दूल्हे पक्ष से बात की जा रही है। यदि पंचायत में फैसला न हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर दूल्हे के छोटे भाई ने मंगलवार रात टांडा थाने में तहरीर देकर अपने बड़े भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई।

कहा कि मंगलवार सुबह 11 बजे उसका भाई टांडा से सामान लाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शाम को उसकी बारात जानी थी। परिचितों व रिश्तेदारी में तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।

बुधवार को छोटे भाई की गई बरात

सामान लेने घर से निकले युवक के गायब होने के चलते मंगलवार को उसका निकाह नहीं हो सका। बुधवार को उसके छोटे भाई शादी होनी थी। इसलिए बुधवार देर शाम छोटे भाई की शादी के लिए मुरादाबाद के ढकिया बारात गई। युवक के पिता दोनों बेटों की शादी एक साथ करना चाहते थे।

इसलिए एक दिन अंतराल पर शादी तय गई थी। बुधवार को परिवार के कुछ लोगों के साथ बारात चली गई। अन्य परिजन गायब युवक की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed