फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   grapling championship

केदार ने रजत और उपेंद्र ने जीता कांस्य पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
grapling championship
रामपुर। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम दिल्ली में हुई प्रथम राष्ट्रीय ग्रापलिंग (ब्रैस्टलिंग) चैंपियनशिप में देश भर के 25 प्रदेशों
विज्ञापन

के लगभग 2000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ केसरगंज लखनऊ के सांसद बृजभूषण शरण सिंह अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम की तरफ से चयनित रामपुर के सोहना गांव के उपेंद्र कुमार ने आयु वर्ग 16 से 17 वर्ष भार वर्ग 46 से 49 किलोग्राम में दिल्ली, हरियाणा एवं तमिलनाडु के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक जीता। नईमगंज के जितेंद्र सिंह ने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग एवं भार वर्ग 46 से 50 किग्रा में आंध्र प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र एवं राजस्थान के खिलाड़ियों का हराकर रजत पदक जीता। ज्वालानगर की पायल चौहान ने 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग एवं भार वर्ग 52 से 58 किग्रा में गुजरात एवं असम के खिलाड़ियों को हराकर प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। खिरका के प्रेमदास ने सीनियर वर्ग के भार वर्ग 66 से 71 किग्रा में मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश एवं पंजाब के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, प्रेम सिंह निवासी मण्डयान कली आयु वर्ग सीनियर भार वर्ग 71 से 80 किग्रा प्रतिभाग प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों को ग्रापलिंग कमेटी आफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कपूर एवं राष्ट्रीय सचिव बृज शर्मा ने पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed