{"_id":"605630ed8ebc3edc076e0ef6","slug":"government-supply-cement-recovered-in-sangla-kinnaur-rampur-news-sml3649401198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगला में सरकारी सीमेंट की 88 बोरियां पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगला में सरकारी सीमेंट की 88 बोरियां पकड़ी
विज्ञापन
किन्नौर पुलिस द्वारा बरामद की सरकारी सिमेंट का टिप्पर
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। पूह खंड के लंबर के समीप देर शाम पुलिस ने एक टिपर से सरकारी सीमेंट की 88 बोरियां बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सीमेंट की खेप को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि सीमेंट कहां से खरीदा गया था और कहां ले जाया जा रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विशेष अन्वेषण इकाई के प्रभारी नरेंद्र कुमार कौंडल को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबर में एक टिपर से सरकारी सीमेंट ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी समेत टिपर चालक सुशील कुमार निवासी खेरा, डाकघर खंगवाल, तहसील, जिला निगौर राजस्थान को सरकारी सीमेंट की 88 बोरियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 408 और 411 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में चालक ने निजी ठेकेदार का सीमेंट ले जाने की बात कही है। पुलिस तथ्यों को खंगालने में लगी है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि पुलिस ने अभी प्राथमिक जांच के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गहनता से छानबीन कर जल्द ही ठेकेदार और सीमेंट बेचने वाले विभाग के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।