फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Government should waive off farmers' loans: Warsi

किसानों का कर्ज माफ करे सरकार: वारसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Government should waive off farmers' loans: Warsi
रामपुर। भाकियू भानु की पंचायत में किसानों ने सरकार से कर्ज माफ किए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को जाति-धर्म में न बंटकर एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना चाहिए। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत भोट के सनकरा गांव स्थित साप्ताहिक बाजार में आयोजित की गयी। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही आंदोलन किया जाएगा। कहा कि भटपुरा तारन गांव में किसान के घर हुई चोरी का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। जिले में कई स्थानों पर हुई चोरियों का शीघ्र खुलासा न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने कहा कि किसान-मजदूर कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर रहा है। इसलिए केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों का कर्ज माफ करे। इस दौरान नजाकत अली, मुराद खान, इलियास अहमद, शहादत अली, इसरार अहमद, मुस्तफा, गुलवेज मियां, नजाकत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों ने बाजार में नकली बीज बेचने पर जताया रोष
बिलासपुर। पुरानी गल्ला मंडी में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियर टिकैत की पंचायत हुई। इसमें किसानों ने नकली बीज आदि मुद्दों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सीड प्लांटों में बीज बनाने के नाम पर धांधली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि नकली बीज बेचकर किसानों को धोखा दिया जा रहा है। धान में डालने वाली दवाइयां और नकली कीटनाशक मार्केट में खुलेआम बिक रही हैं। किसानों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही किसानों ने बिजली कटौती का भी मुद्दा उठाया। कहा कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली न मिल पाने के कारण वे फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। अंत में सभी किसानों से 18 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की अपील की गई। पंचायत में जिला मुख्य प्रवक्ता मंजीत सिंह अटवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जागीर सिंह, कमरुद्दीन, सुखविंदर सिंह हुंदल, बलजीत सिंह बाजवा, राजा सिंह, सुरेश गंगवार, राजाराम, धीरज सागर मौजूद रहे। अध्यक्षता दिलीप सिंह ने तथा संचालन जिला प्रवक्ता मंजीत सिंह अटवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed