Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Government is not giving crop prices as per inflation: Warsi

महंगाई के अनुसार फसलों के दाम नहीं दे रही सरकार : वारसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Government is not giving crop prices as per inflation: Warsi
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत मोहल्ला भट्टीटोला में सैयदों वाले घेर में हुई। पंचायत में किसान नेताओं ने सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में किसानों व मजदूरों की उपेक्षा का मुद्दा उठाया। पंचायत में प्रमुख राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई के हिसाब से फसलों के दाम सरकार नहीं दे रही है। किसान मजदूर की कृषि में इस्तेमाल होने वाली हर वस्तु के दाम बढ़ा दिए गए है, लेकिन फसल के दाम अभी तक नहीं बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि यंत्र 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिए जाएं, किसानों का कर्ज माफ किया जाए और बिना ब्याज के किसानों को लोन दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बजट में किसानों का ख्याल रखना चाहिए था। बजट से किसानों को निराशा हुई है। बताया कि संगठन की मासिक पंचायत अब 11 की बजाय 12 फरवरी को होगी। सभी तहसील स्तर के पदाधिकारी समय से निरीक्षण भवन में पहुंचें, ताकि बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार की जा सके। पंचायत में नगर अध्यक्ष मुराद खान, फैजान अली, इमरान खान, कामरान मियां, अमन खान, वाहिद खान, चोखेलाल, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।

जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।- फोटो : जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed