{"_id":"6a7b7b77f0e07ac48c072483","slug":"government-hospitals-grappling-with-a-shortage-of-specialist-doctors-services-affected-rampur-news-c-282-1-rmp1027-177689-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पताल, सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पताल, सेवाएं प्रभावित
Wed, 12 Aug 2026 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जनपद के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य आवश्यक स्टाफ की कमी गंभीर समस्या बनी हुई है। जिला अस्पताल में स्वीकृत विशेषज्ञ डॉक्टरों के 28 पदों में से 16 पद खाली चल रहे हैं।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में भी 86 स्वीकृत पदों में से 53 पद खाली हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कार्यरत कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट, ईएनटी (कान, नाक, गला विशेषज्ञ), फॉरेंसिक विशेषज्ञ सहित कुल 28 विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से वर्तमान में 16 पद खाली चल रहे हैं। इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं जनपद के दूरदराज के इलाकों से आने वाले मरीजों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले सीएचसी और पीएचसी भी स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 86 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 53 पद खाली हैं। इनमें फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को साधारण उपचार के लिए भी जिला अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं, जिला अस्पताल में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों के कारण मरीजों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।
इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जो सभी के लिए संभव नहीं है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पदों को भरने के लिए शासन को पत्र भेजा है।
000
वर्जन
अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर शासन को पत्र भेजा गया है। चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की नियुक्ति शासन स्तर से की जानी है। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ
0000
सीएचसी-पीएचसी पर रिक्त पदों का विवरण:
पद का नाम
स्वीकृत पद
भरे पद
खाली पद
चीफ फार्मासिस्ट
7
05
02
फार्मासिस्ट
53
24
29
एसएलटी
1
00
01
लैब टेक्नीशियन
11
01
10
एक्सरे टेक्नीशियन
7
01
06
फिजियोथेरेपिस्ट