{"_id":"604b6b1e8ebc3ed4c3762767","slug":"government-change-after-cycle-rally-says-akhilesh-yadav-rampur-news-mbd3826372129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब-जब साइकिल चली है, प्रदेश में सरकार बदली है: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब-जब साइकिल चली है, प्रदेश में सरकार बदली है: अखिलेश
विज्ञापन
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के पास सपा की जनसभा से साईकिल रैली में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री अखिल?
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सांसद आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में रामपुर से लखनऊ तक की साइकिल यात्रा का आगाज किया। उन्होंने खुद भी 11 किलोमीटर तक साइकिल चलाई। इससे पहले उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी के पास जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश में जब-जब भी साइकिल चली है, सरकार बदली है। उसको लेकर उन्होंने 2011 का उदाहरण दिया। जब 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में साइकिल चलाई थी।
साइकिल यात्रा को 2022 के चुनाव प्रचार का आरंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि ऊपर वाला भी हमारे साथ है। देखो, आज मौसम कितना सुहावना हो गया है। साइकिल चलेगी तो प्रदेश का राजनीतिक मौसम भी बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सरकार के दिन ज्यादा नहीं बचे हैं केवल 300 दिन हैं। जिसमें से दो महीने पंचायत चुनाव और एक महीना बरसात का निकाल दें तो अब सरकार ज्यादा दिन की मेहमान नहीं है। उन्होंने कहा कि अगली सरकार समाजवादी की होगी और 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज साइकिल यात्रा के साथ कर रहे हैं। कहा कि इस साइकिल यात्रा में समाजवादी पार्टी के विधायक ही भाग ले रहे हैं। अगर हमने कार्यकर्ताओं से या जनता से साइकिल चलाने की अपील कर दी तो फिर चारों तरफ साइकिल ही साइकिल नजर आएगी। उन्होंने अंदेशा जताया कि साइकिल यात्रा निकालने पर सरकार के इशारे पर प्रशासन मुकदमा लिखने की तैयारी कर रहा है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार भी चाहती है कि हम साइकिल चलाएं। तभी तो डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर सरकार इशारा कर रही है कि आप लोग साइकिल चलाओ।
मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है जो कहते हैं कि ठोक दो, पटक कर मारा जाएगा। बंगाल के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ तमाम एजेंसियां पीछे लगा दी गई हैं। उन पर हमला भी हुआ है, उनके पैर में चोट लग गई है। इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बंगाल की अगली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही बनेंगी।

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी से निकलती रैली में साइकिल चलाते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और वि- फोटो : RAMPUR
विज्ञापन