फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Government Ayurvedic Hospital will be upgraded

Rampur News: राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का होगा उच्चीकरण

Sat, 19 Apr 2025 11:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 19 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Government Ayurvedic Hospital will be upgraded
बिलासपुर (रामुपर)। नगर के छह बेड के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का एक करोड़ रुपये से उच्चीकरण होगा। उत्तर प्रदेश आयुष सोसायटी लखनऊ ने उच्चीकरण के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इसके अलावा 10 बेड का एक अन्य भवन बनाने का प्रस्ताव शासन में लंबित है। जिसे शीघ्र ही स्वीकृति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


केमरी रोड पर छह बेड के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरिओम ने बताया कि रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी मांग पर राज्य आयुष समिति लखनऊ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर यानि योग केंद्र के मानक पूरे करने और नौ बेड तक के लिए विस्तार करने की सहमति दी है। शासन ने इसके लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी की है।
विज्ञापन


बताया कि उन्होंने शासन को 10 बेड के भवन का विस्तार करने के लिए भी प्रस्ताव भेज रखा है। इसे शासन ने स्वीकृत कर लिया है। लेकिन अभी 10 बेड के लिए भवन के विस्तार की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग प्रशिक्षक व स्टाफ हुआ तैनात

प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरिओम ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में महिला योग प्रशिक्षक व योग सहायक तैनात हो गए हैं। पंच कर्म के उपकरण भी पहुंच गए हैं। विभाग ने रोगियों को घर-घर तलाश करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से पांच आशाओं का भी चयन करके अपने अधीन कर लिया है। विभाग इन आशाओं को अतिरिक्त तौर पर 1000 रुपये मासिक मानदेय भी देगा। बताया कि आयुष विभाग द्वारा संचालित जिले के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रामपुर नगर, बिलासपुर, मिलक, पटवाई, मानपुर को कंप्यूटराइज्ड किया गया है।

मानपुर अस्पताल को भी मिले 80 लाख

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि स्वार तहसील क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मानपुर में 4 बेड के भवन का निर्माण करने के लिए शासन ने 80 लाख रुपये दिए हैं। इस धनराशि से आयुष्मान आरोग्य मंदिर मानपुर में चार बेड का निर्माण किया जाएगा।



क्या कहते हैं लोग

आयुष्मान आरोग्य मंदिर 15 बेड का बनने से रोगियों को उपचार के लिए फिर कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। - डाॅ. स्नेह थापा



नगर के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का उच्चीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। अब उन्हें इलाज कराने के लिए दूर जाकर समय की बर्बादी नहीं करनी पड़ेगी।-जागीरा फ्रांसिस, हामिदनगर



नगर के अस्पताल का उच्चीकरण होने से आयुर्वेदिक चिकित्सा में विश्वास रखने वाले लोगों में खुशी की लहर दौड़ी है। अब सभी अपना उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से आसानी कराएंगे। -विपिन कुमार दिवाकर






पृथ्वीपुर उर्फ चिड़िया खेड़ा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सुविधाएं और बैड़ों की संख्या बढ़ने से नगर व क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा और रोगों का भी खत्मा होगा। -महेंद्र पाल वाल्मीकि, क्षेत्र पंचायत सदस्य-हरैया कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed