{"_id":"0721c0a314609bd4e3e46d71795e3d1c","slug":"govardhan-pooja-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजाकर मांगा संपन्नता का वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजाकर मांगा संपन्नता का वर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में गुरुवार को गोवर्धन पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट पूजन कर छप्पन भोग लगाया और प्रभु से अन्न-धन की संपन्नता का आशीर्वाद मांगा। गोवर्धन पूजा महोत्सव पर नगर समेत जिले भर के कई मंदिरों में विशेष पूजन और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
दीपावली के बाद जिले भर में गुरुवार को गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया गया। लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ अन्नकूट-गोवर्धन पूजन कर सभी विघ्नों से मुक्ति और संपन्नता का वर मंगा। घरों में आंगन में महिलाओं ने पूजन कर भोग लगाया। मान पक्ष, ब्राह्माणों और पितरों के साथ ही भगवान का भोग लगाया गया।
नगर स्थित यादव धर्मशाला में यादव युवा समिति की ओर से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 10 फिट के गोवर्धन पर्वत को सजाया गया और पूजन के साथ ही श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। इसके बाद भगवान को छप्पन भोग लगाए गए।
विज्ञापन
इसके बाद भजन गायक प्रेम कुमार ने श्री राधा-कृष्ण के मधुर भजन प्रस्तुत किए और सभी श्रद्धालुओं को भजनों पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। पूजन व भजन पूर्ण होने पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अनिल कुमार, नवरतन यादव, सूरज, सुनील, विनोद, रिंकू, गुलजारी, उमेश त्यागी, ओमप्रकाश आदि ने सहयोग किया।
प्राचीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भी गोवर्धन पूजन व कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री राधा कृष्ण संकीर्तन की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई। इसके बाद संकीर्तन किया गया। पूजन में गोवर्धन परिक्रमा के साथ ही प्रभु को भोग भी लगाया गया।
इस दौरान प्रमोद अग्रवाल, गिरीराज सरन अग्रवाल, वीरेंद्र अरोरा, विवेक सिंघल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, सुनील अवस्थी, कृष्णअवतार, अमिता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पूनम अरोड़ा आदि मौजूद रहे। मिस्टन गंज स्थित पंडित मुनेश्वर दत्त मंदिर में भी गोवर्धन पूजन कर कीर्तन किया गया और भगवान को भोग लगाया गया।
इस दौरान राजूद शर्मा, रजत शर्मा, विशाल शर्मा, प्रेम रस्तोगी, नंदा शर्मा आदि मौजूद रहे। सिविल लाइंस में जिला पंचायत मार्ग स्थित शिव मंदिर में गोवर्धन पूजन किया गया। इस दौरान पंडित नरेंद्र मिश्रा, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, सतीश सक्सेना, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।