फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   good friday celebrated

गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
good friday celebrated
रामपुर। गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर के सभी गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया। प्रार्थना सभा में क्रूस पर चढ़ाते समय प्रभु यीशु द्वारा कहे गए सात वचन पढ़कर सुनाए गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में पादरी महबूब मसीह ने गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि मानव मोक्ष के लिए प्रभु यीशु मसीह ने अवतार लिया था। प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने से पहले बोले गए अंतिम सात वचन भी सुनाए गए। इसके बाद ईसाई समाज के लोगों को प्रभु यीशु के जीवन से जुड़े संदेश पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि पाप का दंड परमेश्वर की आज्ञा है। परमेश्वर की आज्ञा को तोड़ना पाप है। इस दौरान एबी दयाल, सैमुअल मसीह, सैमुअल चरण, डॉ. जेसी जकी, एनोस लाल, एसएम लाल, एलीग्रिसन, पीयूष ग्रिसन, डेनियल मसीह, दीपेंद्र व्यास, वी.राम, अमीता राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंट जोजफ कैथॉलिक चर्च में फादर जोवन ने प्रार्थना कराई। उन्होंने प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। साल्वेशन आर्मी चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इसके अलावा शहर के अन्य गिरिजाघरों में भी गुड फ्राइडे पर प्रार्थना सभाएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed