फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Gold Smuggling: Had brought gold from Dubai to India keeping it in stomach, investigating officer surprised

Gold Smuggling: सोने को पेट में रखकर दुबई से लाए थे भारत, शातिरों की साजिश सुनकर जांच अधिकारी भी हैरान

Sun, 12 May 2024 02:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 02:40 PM IST
सार

रामपुर पुलिस ने तस्करी के सोना लूटने के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ के बाद शातिरों की साजिश सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। तस्करी करने वालों के बारे में लूटेरों को पूरी जानकारी थी। एसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है। 

विज्ञापन
Gold Smuggling: Had brought gold from Dubai to India keeping it in stomach, investigating officer surprised
रामपुर पुलिस की हिरासत में सोना तस्करी के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

दुबई से तस्करी कर टांडा लाए जा रहे सोने पर लुटेरों ने ही हाथ साफ कर दिया। यह सोना पहले दुबई से मुंबई लाया गया और फिर मुंबई से फ्लाइट के जरिए नेपाल ले जाया गया। वहां से टैक्सी के जरिए सोना लाया जा रहा था। मिलक क्षेत्र में लुटेरों ने तस्करी कर लाए जा रहे सोने को लूट लिया।

विज्ञापन


पुलिस के डर से तस्करों ने सोना लुटने की पहले तो शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन मामला चर्चा में आने के बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस पुलिस हरकत में आ गई और इस पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


रामपुर पुलिस ने सोना तस्करी और सोना लूट की घटना का खुलासा कर दिया। पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोग व लूट की घटना के वादी टांडा निवासी तारिक ने पुलिस को जो जानकारी दी, वह चौंकाने वाली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तारिक ने पुलिस को बताया कि तारिक व उसका साथी अजहर, मुकीम, फरहान चारों लोग टांडा से दिल्ली कार द्वारा एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद यहां से आरोपी फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। 28 अप्रैल की रात में इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई का लियाकत 1100 ग्राम सोना लेकर आया था।

मुंबई में दुबई से आने वाली फ्लाइट काठमांडू नेपाल जानी थी। इसी फ्लाइट में सभी लोग सवार हुए और सोने को सीट के नीचे छिपा दिया था। फ्लाइट के कांठमांडू पहुंचने पर रवाना हुए। काठमांडू से ही फ्लाइट लेकर वह नेपाल के नेपालगंज पहुंचे और फिर वहां से सड़क मार्ग से होते हुए टांडा आ रहे थे।

इस दौरान 29 अप्रैल को मिलक क्षेत्र में उनके साथ लूट की घटना हो गई। एसपी ने बताया कि काठमांडू वाले रूट पर चेकिंग कम होती है, इसलिए उन्होंने यह रास्ता अपनाया। लुटेरों के तार पहले से ही सोना तस्करों के साथ जुड़े होने की आशंका है, क्योंकि लुटेरों को लगा कि तस्करी के सोने की शिकायत नहीं होगी और सोना आसानी से खपा दिया जाएगा।

सोने को पेट में रखकर दुबई से भारत लाए थे
एसपी राजेश द्विवेदी ने आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद दुबई से मुंबई, दिल्ली व लखनऊ आने वाली फ्लाइट में चेकिंग ज्यादा होने की वजह से कस्टम की टीम एक्टिव थी। इससे बचने के लिए मुंबई निवासी लियाकत द्वारा सोने के 250-250 ग्राम के गोले बनाकर उसे केमिकल से तरल बना लिया था।

इस सोने के टुकड़े को लियाकत ने पेट छुपा लिया था। इसको छिपाकर वह मुंबई तक ले आया और फिर यहां से उसे निकालकर सुपुर्द कर दिया गया।

कस्टम को भेजी गई तस्करी की जानकारी
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी और लूटपाट के पूरे मामले की जानकारी कस्टम विभाग को भेजी गई है। आगे की कार्रवाई विभाग करेगा।

शफीक गटुआ पर दस मुकदमे हैं दर्ज
टांडा निवासी शफीक उर्फ गटुआ पर टांडा, मुरादाबाद के डिलारी, असमोली समेत विभिन्न थानों में दस से ज्यादा लूटपाट डकैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक थाना मिलक धनंजय सिह, एसओजी प्रभारी अजयपाल सिह, उपनिरीक्षक भीम सिह, हेड कांस्टेबल बब्लू सिह, आदेश कुमार, उपनिरीक्षक हरेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल सरफराज, दीपक कुमार, मुस्तकीम अहमद, कांस्टेबल कुलवीर सिह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed