{"_id":"5abd397e4f1c1bc4618b4714","slug":"god-mahavir-rathyatra-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली भगवान महावीर की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली भगवान महावीर की रथयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा से पहले श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से विभिन्न मार्गों पर प्रभात फेरी निकाली गई। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर ध्वजारोहण अध्यक्ष जुगल किशोर जैन ने किया। जबकि, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर ध्वजारोहण अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन खंडेलवाल ने किया। इसके बाद श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत की गई।
शोभायात्रा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शौकत अली रोड होते हुए शाहबाद गेट, नगर पालिका, हाथीखाना चौराहे से कोतवाली के निकट से फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में बैंड बाजे के साथ ही विभिन्न झाकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
इनके बीच रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा और इंद्र-इंद्राणी शोभायात्रा का आकर्षण रहे। जियो और जीने दो के संदेश के साथ शोभायात्रा नगर में घूमी। जिसका कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पुलकित जैन खबासी रहे और कुबेर भारत भूषण जैन बने।
विज्ञापन
सारथी शोभित जैन बने। मंगल कलश लेकर डा. शीनू जैन चलीं। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह के वक्त श्रद्धालुओं ने भगवान का पालना झुलाया जबकि श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शाम को पालना झुलाया गया। शाम को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भजन संध्या का आयोजन भी हुआ।
इस अवसर पर प्रमोद जैन, नितिन जैन, संजय जैन, डा. ज्ञानेंद्र कुमार जैन, सर्वेश जैन, दिनेश जैन, दिनेश सेठी, सुभाष जैन, शोभना जैन, सुमन जैन, सरिता जैन, अंजू जैन, लीना जैन, नेहा जैन रहे।