गांव वालो मेरा निकाह इसी से कराओ: प्रेमी के घर पहुंचकर बोली युवती-तुझसे ही शादी करूंगी, वरना देख लेना..
रामपुर के केमरी में युवती घर के पास रहने वाले युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध में है। वह शादी करने के लिए प्रेमी के घर पहुंच गई। हंगामा होता देख मौके पर आसपास के लोग जुट गए। वह दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर जिले के केमरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग घर के सामने रहने वाले युवक से चल रहा था। शुक्रवार शाम युवती शादी कराने की जिद कर युवक के घर पहुंच गई। घरवालों के काफी समझाने के बाद भी युवती निकाह कराने पर अड़ी रही। इसको लेकर उसने हंगामा कर दिया।
इससे आसपास के लोगों मौके पर भीड़ जमा हो गई। केमरी के एक गांव निवासी युवती का घर युवक के ठीक सामने है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों पक्षों के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। काफी समय से युवक और युवती को उनके घरवाले समझने का प्रयास कर रहे हैं।
बावजूद युवती शादी की जिद पर अड़ी थी। इस बीच युवती अचानक युवक के घर पर पहुंच गई और उससे शादी करने को लेकर अड़ी रही। घरवालों के काफी समझाने के बाद भी युवती वापस जाने को तैयार नहीं हुई। दो बिरादरियों का मामला होने के कारण दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं थे।