फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Girlfriend created ruckus after reaching boyfriend's house at midnight

Rampur News: आधी रात प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend created ruckus after reaching boyfriend's house at midnight
रामपुर। अजीमगनर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती अपने प्रेमी के घर आधी रात के बाद पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में पंचायत में दोनों को समझाया गया तब जाकर मामला शांत हुआ। यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी युवक-युवती के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अचानक युवक शादी करने से मुकर गया, जिससे नाराज युवती शुक्रवार की रात प्रेमी के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन

युवती को हंगामा करते देख प्रेमी और उसके परिजनों के अलावा आसपास के लोग एकत्र हो गए। प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों में हंगामा शुरू हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। पंचायत में युवती को समझाकर उसके परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed