{"_id":"668c21f1b1caefd75a0b7c87","slug":"girl-drowns-after-slipping-in-pond-dies-rampur-news-c-282-1-smbd1029-125347-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पैर फिसलने से तालाब में गिरी बच्ची डूबी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पैर फिसलने से तालाब में गिरी बच्ची डूबी, मौत
Mon, 08 Jul 2024 10:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। विराम का मझरा गांव मे तालाब के किनारे से गुजर रही दस वर्षीय राखी का पैर फिसल गया, जिससे वाह तालाब में डूब गई। साथ के बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण आ गए। उन्होंने बच्ची को बाहर निकाला। वह उसे स्वार सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राखी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी।
तहसील क्षेत्र के हरनगला ग्राम पंचायत के उप गांव विराम का मझरा निवासी शीशपाल की ससुराल रामपुर के थाना गंज अंतर्गत अजयपुर गांव में है। वहां शादी समारोह था। लोगों ने बताया कि वहां से सोमवार की शाम चार बजे उसकी बेटी राखी अपने साथ के अन्य बच्चों के साथ लौट रही थी। हरदासपुर कोठरा गांव से विराम का मझरा जा रही थी। गांव से आधा किमी. पहले तालाब के किनारे से गुजरते समय राखी का पैर अचानक फिसल गया, जिसके चलते वह तालाब में गिरकर डूब गई। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने तालाब में बच्ची को तलाश करना शुरू कर दिया। काफी समय बाद बच्ची का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन आ गए। बच्ची की डूबने से हुई मौत की जानकारी मिलते ही एसडीएम अमन देवल और सीओ अतुल कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। कोतवाल दीपक त्यागी ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
तीन भाइयों कि इकलौती बहन थी राखी
शीशपाल किसान हैं और वह मजदूरी करते हैं। उनके चार बच्चों में तीन बेटे रामबाबू, राम बहादुर और संजय हैं। जबकि सबसे छोटी इकलौती बेटी राखी थी। परिवार में वह सबकी लाडली थी। उसकी तालाब में डूबने से हुई मौत से परिवार में मातम पसर गया है। मां धनवती का रोते -रोते बुरा हाल है। वह कई बार बेसुध हो गई। पिता अस्पताल में बेटी का शव देखकर बिलखता रहा।