फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Girl dies in private hospital, uproar

Rampur News: निजी अस्पताल में बालिका की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Girl dies in private hospital, uproar
रामपुर। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक बालिका की मौत हो गई,जिस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पहुंचकर मामला शांत कराया। परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरनगला भोट बक्काल की राखी पुत्री विजय पाल सोमवार की रात 11 बजे जौहर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। मंगलवार को शाम को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डाक्टर ने इलाज देरी से किया। रात भर कोई डाक्टर उसे देखने नहीं आया। आज दोपहर मरीज को अटेंड किया। देरी से इलाज करने और लापरवाही से इलाज करने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजन ने हंगामा किया। डाक्टर और स्टाफ भाग गया। सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिजनों को समझाकर शांत किया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों का और डाक्टर के बीच समझौता हो गया है। परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया है और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed