फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   girl died due to poliyo drop

पोलियो की दवा पीने से बच्ची की मौत !

Tue, 27 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर/रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर/रामपुर  Updated Tue, 27 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 अजीमनगर थाना क्षेत्र में पोलियो  की दवा पीने से एक दस दिन की बच्ची की मौत की आशंका है। परिवार के लोगों ने दवा पिलाने आई आशाओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। 
    अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव सीगनखेड़ा का मझरा  अहमदनगर गांव निवासी भागीरथ के यहां दस दिन पहले एक बच्ची ने जन्म लिया  था।  रविवार को पोलियों दिवस होने के  कारण गांव की दो आशाएं  भागीरथ के घर पर पहुंच गई।   परिवार के लोगों का कहना है कि उन आशाओं ने उनकी बेटी को दवा पिला दी।
विज्ञापन


दवा पीने के  कुछ समय के बाद बच्ची  की हालत बिगड़ने लगी। बच्ची की हालत बिगड़ती देखकर परिवार के लोग घबरा गए।  उसको   लवी नर्सिग होम में इलाज  के  लिए अस्पताल ले  आए। जहां उसको भर्ती कराया गया। चेकअप करने पर डाक्टर ने बताया कि  किसी दवा के  रीएक्सन से इसकी हालत बिगड़ गई थी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बच्ची के पिता ने उन आशाओं के घर  जाकर  मामले  की शिकायत की।  लेकिन उन लोगों ने ग्रामीण के साथ गाली गलौच करके वहां से  भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसने थाने जाकर दो आशाओं के खिलाफ तहरीर दे दी है। उधर सीएमओ शंकर लाल सारस्वत ने बताया कि बच्ची कम समय की पैदा होने के कारण उसकी मौत हुई है। पोलियो दवा से उसका कोई मतलब नहीं, पोलियो दवा से मौत नहीं होती है। बच्ची के बारे में डाक्टर को भेजकर जांच करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed