{"_id":"63b97d7cf8a43070cb7dc75e","slug":"girl-beat-up-youths-who-were-molesting-in-saifni-of-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rampur: वीडियो बनाने पर युवती ने शोहदों को पीटा, आरोपियों के भागते समय कार की खिड़की में लड़की का फंसा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: वीडियो बनाने पर युवती ने शोहदों को पीटा, आरोपियों के भागते समय कार की खिड़की में लड़की का फंसा हाथ
Sat, 07 Jan 2023 07:41 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सैफनी/शाहबाद(रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैफनी/शाहबाद(रामपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 07 Jan 2023 07:41 PM IST
सार
कार शीशा ऊपर चढ़ाते समय युवती का हाथ फंस गया। हाथ फंसा होने के बाद भी बोलेरो सवार लोग कुछ दूर तक गाड़ी ले गए, जिससे युवती बोलेरो के साथ घिसट गई। बाद में आरोपियों ने शीशा नीचे कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामपुर के सैफनी कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवती शनिवार को साप्ताहिक बाजार से लौट रही थी। आरोप है कि लौटते समय बोलेरो सवार तीन युवक उसका वीडियो बनाने लगे। जिसका युवती ने विरोध किया और शोहदों की पिटाई कर दी। बाद में उसने मामले को लेकर तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, युवती के पिटाई करने पर शोहदे अपने आप को घिरता देखकर बोलेरो लेकर फरार होने लगे। बोलेरो का शीशा ऊपर चढ़ाते समय युवती का हाथ फंस गया। युवती का हाथ फंसा होने के बाद भी बोलेरो सवार लोग कुछ दूर तक गाड़ी ले गए, जिससे युवती बोलेरो के साथ घिसट गई। बाद में आरोपियों ने शीशा नीचे कर दिया, जिससे युवती का हाथ निकल गया और वह सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
हालांकि युवती को बहुत ज्यादा चोट नहीं आई है। घटना के वक्त भीड़ एकत्र हो गई और सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पीड़ित युवती सैफनी थाने में पहुंच गई। युवती ने आपबीती पुलिस को बताई। इस प्रकरण में सैफनी के थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि युवती की ओर से तहरीर ली गई है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।