{"_id":"22e860e94bc7647a109db68a0830d4c5","slug":"ghanshyam-lodhi-nomination-from-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से घनश्याम लोधी ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से घनश्याम लोधी ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद की बरेली-रामपुर सीट से घनश्याम सिंह लोधी अब सपा प्रत्याशी होंगे। पार्टी ने सोमवार को अधिकृत रूप से घनश्याम सिंह लोधी के नाम का एलान किया और उन्होंने सोमवार को बरेली में नामांकन दाखिल किया। इससे पहले इस सीट से बरेली के अनिल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया था।
अनिल को प्रत्याशी बनाने का पार्टी का एक गुट विरोध कर रहा था। इससे उनका टिकट काट दिया गया। एमएलसी चुनाव को लेकर सपा की ओर से जो सूची जारी की गई थी, उसमें बरेली-रामपुर सीट से अनिल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया था। अनिल शर्मा ने नामांकन दाखिल करने की तैयारी भी शुरू कर दी थी।
अनिल को प्रत्याशी बनाए जाने का पार्टी का एक गुट विरोध कर रहा था। इसको लेकर बरेली के सपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रामपुर आकर नगर विकास मंत्री आजम खां से भी मिला था। इन नेताओं ने मांग की थी कि अनिल शर्मा के बजाय किसी दूसरे को प्रत्याशी बनाया जाए।
विज्ञापन
आजम खां ने उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया था। वैसे टिकट के लिए रामपुर से कई दावेदार थे। सपा के वरिष्ठ नेता नसीर अहमद खां, पूर्व विधायक अफरोज अली खां और आरके जैन का भी एमएलसी टिकट के लिए नाम चल रहा था। अंतिम समय में घनश्याम लोधी के नाम पर सहमति बनी।
लोधी रविवार को बरेली गए थे और नामांकन-पत्र खरीद कर ले आए। रविवार रात तक ये साफ नहीं हो सका था कि लोधी प्रत्याशी होंगे या नहीं। सोमवार सुबह स्थिति साफ हुई और लोधी को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद लोधी पार्टी कार्यालय पहुंचे।
सपा नेताओं से मुलाकात करने के बाद वो नामांकन दाखिल करने के लिए बरेली रवाना हो गए। लोधी ने बरेली पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद वो बरेली स्थित पार्टी कार्यालय भी गए। जहां उन्होंने बरेली के सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की।
इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता नसीर अहमद खां, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, नगर विकास मंत्री से मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, गुड्डू मसूद, वीरेंद्र गोयल, जाफर, आसिम राजा, ओमेंद्र सिंह चौहान, आरके जैन, अमरपाल यादव, सुहेल मियां, मारुफ खां और गुलाफ जाफर टोनी मौजूद रहे।