{"_id":"61fd4c180dc6e51f61174e65","slug":"get-the-voting-done-seriously-by-learning-the-nuances-of-the-voting-process-rampur-news-mbd417944436","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रक्रिया की बारीकियां सीखकर गंभीरता से मतदान कराएं कार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रक्रिया की बारीकियां सीखकर गंभीरता से मतदान कराएं कार्मिक
विज्ञापन
रामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया की बारीकियां सीखकर मंभीरता से मतदान कराएं। पहले दिन के प्रशिक्षण में 49 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे।
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण शुक्रवार से दयावती मोदी अकादमी में शुुरू हुआ। दो पालियों में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन के प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को संबोधित करते जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्मिक निर्वाचन कार्य की गंभीरता को समझकर प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया की बारीकियों को समझें।
उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप मतदान कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक स्तर पर होने वाली अभिलेखीय कार्यवाही और तकनीकी बारीकियों के बारे में विस्तार पूर्वक समझ लें। ताकि, निर्वाचन दिवस के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण के पहले दिन विधानसभा क्षेत्र चमरौआ के 14 पीठासीन अधिकारी, 09 मतदान अधिकारी प्रथम, 09 मतदान अधिकारी द्वितीय और 17 मतदान अधिकारी तृतीय गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने सभी गैरहाजिर पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आगामी प्रशिक्षण दिवस के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। नहीं तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराने की कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।