फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gas capsule fell down

Rampur News: हाईवे पर पलटा बठिंडा से लखीमपुर खीरी जा रहा गैस कैप्सूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
gas capsule fell down
रामपुर। मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर रामपुर में जीरो प्वाइंट के पास गैस से भरा कैप्सूल रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस कैप्सूल को क्रेन की मदद से सीधा कराकर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बठिंडा से लखीमपुर खीरी जा रहा है एचपी कंपनी का गैस कैप्सूल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे की रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गया। कैप्सूल के चालक और खलासी ने कूद कर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि रात में कोहरे की वजह से कैप्सूल हाईवे के किनारे से लगे रेलिंग से टकरा गया और पलट गया। सिविल लाइंस कोतवाली क प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि गैस से भरा कैप्सूल बठिंडा से लखमीपुर खीरी जा रहा था। कैप्सूल असंतुलित होकर पलट गया था। कैप्सूल को क्रेन की मदद से सीधा कराया गया और चालक इसे लेकर लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है और न ही गैस का रिसाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed