फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gas capsule fell down

हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास पलटा गैस कैप्सूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:31 AM IST
सार

दिल्ली से लखीमपुर जा रहा गैस कैप्सूल रामपुर में हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास पलट गया।कैप्सूल के पलटने के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था।सिविल लाइंस इंसपेक्टर लव सिरोही ने बताया कि कैप्सूल पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन
gas capsule fell down

विस्तार

रामपुर। दिल्ली से लखीमपुर जा रहा गैस कैप्सूल रामपुर में हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास पलट गया। कैप्सूल के पलटने के दौरान चालक कूद गया था। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। कैप्सूल के पलटने के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने कैप्सूल को सीधा कराया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लगभग चार बजे दिल्ली से लखीमपुर की ओर जा रहा इंडेन का गैस कैप्सूल डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन इसका ट्रैफिक पर असर पड़ा। कैप्सूल में गैस भरा था, इसलिए पुलिस ने अन्य वाहनों को दूसरी ओर से निकाला। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी बुला ली गई थी। पुलिस ने कैप्सूल को एक साइड में कराकर रास्ता साफ कराया। सिविल लाइंस इंसपेक्टर लव सिरोही ने बताया कि कैप्सूल पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने क्रेन व जेसीबी के जरिए पलटे हुए कैप्सूल सीधा करा दिया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed