फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Garbage disposal plant in limbo, heap of garbage in Bamanpuri

Rampur News: कूड़ा निस्तारण प्लांट अधर में, बमनपुरी में लगा कूड़े का अंबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Garbage disposal plant in limbo, heap of garbage in Bamanpuri
रामपुर। शहर में कचरे की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट को अब तक नगर पालिका के हैंडओवर नहीं किया जा सका है। सात साल पहले सपा सरकार में 300 करोड़ की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट का कार्य शुरू हुआ था, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है।कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू न होने से लोग बमनपुरी में कचरा फेंकने को मजबूर हैं। जिससे बमनपुरी में भी कचरे का पहाड़ बन गया है, जिससे कईं किमी. तक कूड़े की बदबू से लोग परेशान हैं। बमनपुरी अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड में अभी तक कचरा फेंका जाता है। जिससे यह काफी अधिक भर गया है और कचरे के टीले खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सात साल पहले कचरा निस्तारण के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना बनाई थी। इस ट्रीटमेंट प्लांट को बनाने के लिए करीब 300 करोड़ का बजट पास हुआ था। यह काम 2023 तक पूरा होना था। प्लांट लगाकर कचरे से खाद बनाई जाएगी। जिससे नगर पालिका के राजस्व में इजाफा हो सके। ठेकेदारों की मनमानी और पालिका की उपेक्षा के चलते इसको बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

---------
43 वार्डों से फेंका जाता है 171 टन कचरा
रामपुर नगर पालिका परिषद में 43 वार्ड हैं और इन वार्डों में कचरा गाड़ी कचरा उठाने का काम करती है। इसको बमनपुरी ट्रंचिंग ग्राउंड में फेंका जाता है। वार्डों में गीला और सूखा कचरा कुल 171 टन फेंका जाता है। जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

कैसे होगा कचरा निस्तारण
गीले कूड़े से खाद बनेगी जो किसानों को लाभ पहुंचाएगी। खाद बनाने के लिए कूड़ा कई मशीनों से होकर गुजरेगा। करीब एक से डेढ़ माह में खाद बनकर तैयार होगी। सूखे कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। प्लास्टिक, लोहा, पन्नी आदि अलग करने के बाद फैक्टियों को बेंचे जाएंगे। प्लांट लगाने के लिए शहजादनगर में छह हेक्टेयर की जमीन है। यहां इसको तैयार किया जाएगा।
-------
क्या बोले लोग-
कचरे की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। पहले कहा गया था कि कचरे को रिसाइकिलिंग करके खाद बनेगी, लेकिन कचरे की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। - राजकुमार, ग्रामीण
-----
फैले कचरे से इतनी तेज दुर्गंध उठती है कि निकलना मुश्किल हो जाता है। ट्रीटमेंट प्लांट का लंबे समय से निर्माण चल रहा है, लेकिन अब तक नहीं बन सका है। - धीरेंद्र, ग्रामीण

-----------
वर्जन :---
कचरा निस्तारण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी से बातचीत चल रही है। सब कुछ ठीक रहा है तो जल्द ही कचरा निस्तारण प्लांट तैयार कर लिया जाएगा और निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed