{"_id":"6a149904ec793a297e0feb24","slug":"gangster-action-against-five-accused-involved-in-theft-incidents-rampur-news-c-282-1-rmp1004-171837-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चोरी की वारदातों में शामिल पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चोरी की वारदातों में शामिल पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
Tue, 26 May 2026 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 26 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से चोरी की घटनाओं में शामिल थे और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। उनके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य सुनसान इलाकों और बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते थे। चोरी किए गए सामान को दूसरे जिलों में बेच दिया जाता था। आरोपियों के पास से नकदी, जेवरात और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में लोहा पट्टी भागीरथ निवासी सोमपाल, ज्वाला नगर निवासी अहसान, मुरादाबाद के मूढापांडे थाना क्षेत्र के मानपुरपट्टी निवासी राजा, पटवाई थाना क्षेत्र के मढोली का मझरा निवासी नरेश और लोहापट्टी गांव निवासी पवन उर्फ अंबे पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है।