फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gangrape

केमरी में झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से गैंगरेप 

Mon, 05 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बिलासपुर/केमरी रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो  बिलासपुर/केमरी रामपुर Updated Mon, 05 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। रविवार की दोपहर अपने दो बच्चों के साथ केमरी थाने पहुंची महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। इस पर पुलिस ने छापा मारकर एक बाग स्थित धर्मस्थल के पास बने कमरे से सेक्सवर्धक दवाएं बरामद की हैं। इस दौरान

वहां पर लकड़ी काट रही एक महिला को पकड़ कर थाने ले आई। जिसको छुड़ाने के लिए ग्रामीण जुट गए। हंगामा करते हुए महिला को छुड़ा ले गए। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को एसपी के सामने पेश किया। देररात पुलिस ने तथाकथित बाबा, रफीक अहमद, तनवीर मलिक समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


 नैनीताल जिले के थाना भीमताल निवासी 26 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ रविवार की दोपहर केमरी थाने पहुंची। महिला ने थाना प्रभारी लक्ष्मी शंकर को बताया कि पति से उसकी मुकदमेबाजी चल रही है। जिसको लेकर वह परेशान है। कुछ दिन पूर्व उसे एक बाबा मिला था, जिसने बताया कि उसके ऊपर भूत-प्रेत का साया है। इसलिए वह बीमार रहती है। कहा कि एक धर्मस्थल पर बाबा रहते हैं, उनसे इलाज करा देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एक सितंबर की रात तथाकथित बाबा महिला और दो बच्चों को लेकर हल्द्वानी से ट्रेन के द्वारा केमरी देर रात पहुंच गया। इसके बाद वह महिला को केमरी-मिलक रोड स्थित एक बाग पर स्थित धर्मस्थल पर ले गया। आरोप है कि महिला को वहां पर बने एक कमरे में रुकने को कहा। झाड़ फूंक के नाम पर तीन लोगों ने डरा-धमकाकर गैंगरेप किया। आनन फानन में पुलिस ने महिला को लेकर तत्काल मौके पर पहुंची। कमरे से सेक्स वर्धक दवाएं और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।


पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए थे। वहीं बाग में लकड़ी काट रही एक महिला को पकड़कर पुलिस थाने ले आई तो तमाम लोगों ने विरोध जताकर थाने में हंगामा किया और महिला को छुड़ा लिया। पुलिस ने  मामले को काफी समय तक दबाकर रखा। इसके बाद पुलिस उसे एसपी के पास ले गई।  थाना प्रभारी ने महिला को मानसिक कमजोर बताते हुए गैंगरेप की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed