{"_id":"69178d3d2b6c737c78067be3","slug":"gang-posing-as-phonepe-and-paytm-employees-nabbed-rampur-news-c-15-1-mbd1058-771150-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फोन पे-पेटीएम के कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला गैंग दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फोन पे-पेटीएम के कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला गैंग दबोचा
विज्ञापन
रामपुर। खुद को फोन पे और पेटीएम के कर्मचारी बताकर दुकानदारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना साइबर क्राइम की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुकानदारों के खातों से 11.50 लाख रुपये तक की ठगी की है, जिसमें से पुलिस ने 6.04 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं।
एएसपी अनुराग सिंह ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमद नगर जागीर निवासी राम सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी कि फलों का ठेला लगाता है। 29 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति उसके फल के ठेले पर आया। पीड़ित ने बताया कि पेटीएम बॉक्स में आवाज कम आती है, जिस पर आरोपी ने ठीक करने का भरोसा दिया और सही करने लगे।
इस दौरान उसने सिम और बैंक की जानकारी मांग ली। जिस पर ठेले वाले ने उपलब्ध करा दी। बाद में आरोपी सही करके चला गया। चार नवंबर को वह खाते से बेटी की शादी के लिए रुपये निकालने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। खाते से रुपये गायब थे। पीड़ित ने बताया कि उसने शादी के लिए 11.50 लाख रुपये रख रखे थे। लेकिन, खाते में 59 हजार रुपये ही बाकी रह गए। खाते की जानकारी पर सामने आया कि उसके खाते से यूपीआई के जरिये 11.66 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पांच मोबाइल, 20 सिम कार्ड, पांच साउंड बॉक्स, 38 बार कोड स्टीकर समेत अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी दुकानदारों का आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर फर्जी यूपीआई आईडी बनाते थे और उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे।
ऐसे करते थे ठगी
साइबर ठग हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में घूमते थे। वे दुकानदारों को अपने को फोन पे व पेटीएम का कर्मचारी बताते। इसके बाद फोन पे व पेटीएम का साउंड बॉक्स खराब होने के बारे में जानकारी देते थे। इसके बाद उसे सही करने के नाम पर दुकानदार के खाते का नाम, नंबर, आधार और पेन कार्ड की जानकारी प्राप्त कर लेते थे। साउंड बॉक्स को सही करने के दौरान कहते कि आपके पास मोबाइल ओटीपी आया होगा। ओटीपी लेकर उससे सिम निकाल लेते थे। उसके बाद उस नंबर से यूपीआई एक्टिव कर अलग-अलग जगह से पैसे निकाल लेते थे। खाता खाली होने के बाद सिम तोड़कर फेंक देते थे।
ऐसे मांगते थे पैसा-
दुकान, पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन आदि जगह जाकर लोगों से कहते थे कि उनके पास कैश नहीं है। हम आपके खाते में यूपीआई से पैसा ट्रांसफर कर देते हैं। आप अपना कुछ कमीशन काटकर हमें पैसा दे दो। इससे वह लोगों से पैसा ले लेते थे।
ये किए गए हैं गिरफ्तार
हरि सिंह हाल निवासी- चक्का रोड बद्दी, थाना बद्दी, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, स्थायी पता ग्राम खेड़ा खाश, थाना बनियाठेर, जिला संभल
पवन हाल निवासी चक्का रोड बद्दी, थाना बद्दी, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, स्थायी पता- ग्राम कहरई, थाना पाली, जिला हरदोई
सोहिल हाल निवासी- चक्का रोड बद्दी, थाना बद्दी, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, स्थायी पता- मो. सनईया रानी, थाना सीबी गंज, बरेली