फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gandhi samadhi lighted

दीपों की रोशनी से जगमगाई गांधी समाधि, मतदान के लिए किया जागरुक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
gandhi samadhi lighted
रामपुर। 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गांधी समाधि पर दीपक जलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। 10, 200 दीपों की रोशनी से गांधी समाधि पूरी तरह जगमगा उठी। जिलेभर में नगर पालिका और नगर पंचायत कार्यालयों पर भी दीप जलाए गए।
विज्ञापन

सुव्यवस्थित मतदाता एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम स्वीप के अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, पतंग प्रतियोगिता, नाक द डोर आदि कार्यक्रम कर मतदाताओं में मतदान की अलख जगाई जा रही है। इसकी शुरुआत को गांधी समाधि से हुई। गांधी समाधि पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आकर्षक रंगोली बनाई गई। शाम को शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने 10,200 दीप जलाए। दीपों की रोशनी से गांधी समाधि जगमगा उठी। इस दौरान जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा की मतदाता 14 फरवरी को मतदान केंद्रों पर जाकर स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान जरूर करें। मतदान के लिए किसी के दबाव में नहीं आएं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सुविधाएं दी गई हैं। महिलाओं के लिए अलग बूथ बनाए गए हैं। इस दौरान स्वीप प्रभारी व जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी दमनप्रीत अरोरा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कल्पना सिंह, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हिमांशु गंगवार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद, जिलापूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील, नगर शिक्षाधिकारी प्रेम सिंह राणा, महिला ऑइकान तृप्टि माहौर समेेत शिक्षक, कर्मचारी व स्कूली बच्चे मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के सभी 43 वार्ड में 500-500 दीपक जलाए गए। नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों में भी दीप जलाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed