फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gajrolla mangal dham

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंगलधाम गजरौला में हुई देवी देवता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
gajrolla mangal dham
भोट (रामपुर)। नवनिर्मित मंगलधाम में आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज व हरिद्वार के जयराम आश्रम के महंत ब्रह्मस्वरूप ब्रहमचारी जी महाराज की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार व भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के गजरौला गांव स्थित नवनिर्मित मंगलधाम में शिवलिंग,शिव परिवार,दुर्गा मां, राम दरबार, भगवान विष्णु और लक्ष्मी, गणेश जी, शनिदेव, नवगृह, भैरौ बाबा, हनुमान जी और नागदेवता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पिछले एक सप्ताह से चल रहा पूजा कार्यक्रम भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। सुबह करीब पांच बजे हरिद्वार के जयराम आश्रम से आये आचार्य प्रदीप थपलियाल व आचार्य पंचनाम व्यास के नेतृत्व में आए विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा पूजन, आहुति व पूर्णाहुति होम किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद यज्ञ व आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया। मौजूद श्रद्धालुओं को हरिद्वार से आए आचार्य महामंडेलश्वर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवेधानन्द गिरी जी महाराज व जयराम आश्रम के महंत ब्रहम स्वरूप ब्रहमचारी जी महाराज ने भी प्रवचन किया और मौजूद संत समाज को भी सम्मानित किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम तक मंदिर में दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान मंगलधान के ट्रस्टी पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कूपर, संतोष कपूर, अमृत राज कपूर, अर्श राज कपूर, लीना कपूर, पुष्पलता कपूर, रेनू टंडन, साधना कौशल, उदयन कपूर,रूपाली कपूर, साधना कौशल,सुरभि कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed