{"_id":"5776cb7b4f1c1bd34979b0c5","slug":"fraudfive-lac-taken-from-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी करके पांच लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी करके पांच लाख हड़पे
अमर उजाला /ब्यूरो रामपुर
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्लाट बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। बैनामा से इंकार करने और रुपये वापस न करने पर पीड़ित ने शिकायत की जिस पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
स्वार थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी यामीन का कहना है कि कुछ समय पहले गंज थाना क्षेत्र के डूगंरपुर निवासी महिला शमीना से एक प्लाट बेचने के का सौदा हुआ था। पीड़ित ने आरोपी को बयाना के तौर पर पांच लाख दे दिए थे, लेेकिन महिला ने अपने परिवार के साथ मिलकर उस प्लाट को किसी और को बेच दिया। मामले की जानकारी होने पीड़ित अपने रुपये लेने के लिए उसके घर पर पहुंच गया था, लेकिन आरोपी लोगों ने उसको चेक देकर वहां से चलता कर दिया।
बाद में जब उसने उन चेकों को बैंक में लगाया तो चेक बाउंस हो गए। वह रुपये मांगने शमीना के घर पहुंचा तो उसे गाली-गलौज कर भगा दिया। उसने थाने में शिकायत की, लेेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर गंज पुलिस ने मां बेटे सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।